कोरबा

आंगन में खेलते समय खौलती दाल से झुलसी दो वर्षीय मासूम की मौत।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कोरबा जिले के शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सीतामढ़ी शिव मंदिर गली में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। आंगन में खेलते समय खौलती दाल उसके ऊपर गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई थी। इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकर सारथी अपनी पत्नी आरती सारथी और दो बच्चों के साथ सीतामढ़ी शिव मंदिर गली में निवास करते हैं। शंकर पेशे से बढ़ई हैं। शुक्रवार को वह घर पर ही मौजूद थे, जबकि उनकी पत्नी आंगन में सिगड़ी पर दाल पका रही थीं।

बताया जा रहा है कि कुछ देर के लिए आरती कमरे के भीतर चली गईं। इसी दौरान उनकी दो वर्षीय बेटी आराधना खेलते-खेलते सिगड़ी के पास पहुंच गई। खेलते समय वह सिगड़ी पर रखे दाल के बर्तन से टकरा गई, जिससे खौलती दाल उसके शरीर पर गिर गई। मासूम के रोने की आवाज सुनकर माता-पिता तुरंत आंगन में पहुंचे और देखा कि बच्ची बुरी तरह झुलस चुकी है।

परिजन तत्काल उसे निहारिका स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया।

पिता शंकर सारथी ने बताया कि यह हादसा खेलते समय अचानक हुआ। दाल का बर्तन गिरने से बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई थी।

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्ची का एक बड़ा भाई भी है। जिला अस्पताल चौकी पुलिस को सूचना मिलने के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button