सक्ती

उप जेल सक्ती में कैदियों ने महाकुंभ से लाए गए गंगाजल से किया स्नान।

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

सक्ती (ट्रैक सिटी)/ छत्तीसगढ़ सरकार ने जेलों में बंद कैदियों के नैतिक उत्थान और आध्यात्मिक शुद्धि के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की है। इस पहल के तहत सक्ती जिला अंतर्गत उप जेल सक्ती के कैदियों को प्रयागराज महाकुंभ से लाए गए पवित्र गंगाजल से स्नान कराया गया। सरकार की इस पहल का मुख्य उद्देश्य कैदियों को आध्यात्मिक लाभ पहुंचाना और उन्हें आत्मशुद्धि का अनुभव कराना हैl उप जेल सक्ती में आज विशेष रूप से प्रयागराज से मंगवाए गए गंगाजल को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद जल टैंक में डाला गया। इसके बाद सभी बंदियों ने “जय गंगा मैया” के जयघोष के साथ पवित्र स्नान किया। इस दौरान कैदियों के चेहरे पर खुशी और आत्मिक सुकून झलक रहा था। उप जेल सक्ती के सहायक जेल अधीक्षक सतीश चन्द्र भार्गव के अनुसार, इस आयोजन में कुल 138 बंदियों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ गंगाजल से स्नान किया।

*महाकुंभ का महत्व और इसकी ऐतिहासिक विशेषता*

भारत में हर 12 वर्ष में चार प्रमुख स्थानों—प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में महाकुंभ का आयोजन होता है। इनमें से प्रयागराज महाकुंभ को सर्वाधिक महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों के संगम पर स्थित है। इस बार प्रयागराज में महाकुंभ का 12वां चक्र पूरा हुआ है, जो 144 वर्षों में एक बार आता है। इस कारण इसकी आध्यात्मिक महत्ता और अधिक बढ़ गई है। महाकुंभ में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति का विश्वास किया जाता है, और इसी भावना से उप जेल सक्ती के कैदियों ने भी इस पवित्र स्नान का लाभ उठाया।

*सरकार की पहल की सराहना*

कैदियों के आत्मिक कल्याण के लिए उठाए गए इस कदम को समाज में सकारात्मक दृष्टि से देखा जा रहा है। इस अनूठी पहल से कैदियों में आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ाने और उनमें नैतिक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश दिया गया है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button