कोरबा

उरगा मुख्य मार्ग पर हाइड्रा वाहन चालक का मिला शव।

कोरबा (ट्रैक सिटी)। कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत उरगा मुख्य मार्ग पर एक हाइड्रा वाहन चालक की मौत हो गई। उसका शव वाहन के नीचे मिला। पुलिस को शक है कि किसी दूसरे वाहन की टक्कर से उसकी जान गई है।राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। शव को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय सोनू यादव के रूप में की गई हैं। वह सक्ति जिले के ग्राम नगरदा का रहने वाला था।वह पिछले तीन साल से एक निजी कंपनी का हाइड्रा वाहन चला रहा था। वह हर दो-तीन दिन में घर आता-जाता था। सोनू तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था।

उसकी शादी को दो साल हुए थे और उसका एक छोटा बच्चा भी है। बताया जा रहा हैं की सोनू के बड़े भाई के बेटे का जन्मदिवस था। सोनू अपने भतीजे के लिए केक लेकर घर जाने वाला था। उसने फोन पर घर में बात भी की थी और जन्मदिवस पर पहुंचने की बात कही थी। जब वह समय पर घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसके मोबाइल पर लगातार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। बाद में पता चला की उसका शव उरगा मुख्य मार्ग पर हाइड्रा वाहन के नीचे पड़ा था।

राहगीरों ने उसे उठाकर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को मेडिकल कॉलेज के शव कक्ष में रखा गया। तद्पश्चात आगे की कार्यवाही की गई। मेडिकल कॉलेज ने सिविल लाइन थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस का कहना है कि यह सड़क हादसा लग रहा है। हालांकि, किसी वाहन ने टक्कर मारी या हाइड्रा वाहन से ही कोई दुर्घटना हुई, यह जांच के बाद ही पता चलेगा।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button