कोरबा

रामनगर अमरैय्या बायपास पर दो गाडिय़ों की भिड़ंत, कुंआभट्टा तक लगा लंबा जाम।

कोरबा(ट्रैक सिटी)। कोरबा जिले की जर्जर हो चुकी सडक़ों को ठीक करने के लिए करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। सुधार कार्य के कारण आसपास के रास्ते बाधित है। कोरबा शहर के भीतर से भारी वाहनों का परिचालन जारी है। इस बीच सोमवार को सुबह दो ट्रांसपोर्ट करियर्स की टक्कर के बाद रामनगर बाईपास पर लंबा जाम लग गया। इस दौरान विद्यार्थियों से लेकर आम लोग जमकर परेशान हुए।

जानकारी मिली कि आज सुबह 5:30 बजे के आसपास बायपास रोड पर हादसा हुआ। अपने डेस्टिनेशन पर कोयला अनलोड करने के बाद एक मालवाहक कोरबा लौट रहा था। कोरबा के रामनगर बाईपास क्षेत्र में इसकी टक्कर दूसरी गाड़ी से हो गई जो पहले से यहां पर खड़ी हुई थी। दो गाडिय़ों के टकराने से रास्ता बुरी तरह से बाधित हो गई। कुछ ही देर में दो दिशा में सैकड़ो गाडिय़ों की लाइन लग गई। रामनगर से लेकर इमलीडुग्गु और इधर अंजलि कुंज हनुमान मंदिर तक केवल कोयला गाडिय़ां ही नजर आई।

मौके पर जाम लगने से सुबह स्कूल के लिए निकले विद्यार्थी और उनकी गाडिय़ां रास्ते में फंसी रही। सिनेरिओ इस तरह का रहा की फसी गाडिय़ां आगे तो नहीं बढ़ सकी लेकिन काफी मशक्क़त के बाद उन्हें पीछे की तरफ किसी तरह वापस कराया जा सका। शेड्यूल बिगडऩे के बाद स्कूल गाडिय़ां अपने निर्धारित पॉइंट्स तक जा सकगा।

कोरबा शहर पहले से ही ट्रैफिक से संबंधित चुनौतियां से जूझ रहा है और ऐसे भी सडक़ों की बदहाल जर्जर स्थिति के बीच उनके निर्माण का कार्य प्रशासन की दखल के बाद शुरू किया गया है। ऐसे में एक बार फिर से बाईपास रोड से होकर भारी गाडिय़ों को चलाना पड़ रहा है और ऐसे में जब कभी हादसा होता है तो फिर समस्या हर किसी को परेशान करती है।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button