कोरबा

कोरबा में मिठाई दुकानों पर प्रशासन की छापेमारी, चार दुकानों पर 13 हजार रुपये का जुर्माना।

मधु स्वीट्स और न्यू दिल्ली स्वीट्स से मिठाइयों के सैंपल जांच के लिए लिए गए, खाद्य मानकों का पालन नहीं करने पर हुई कार्रवाई

कोरबा(ट्रैक सिटी)। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर कोरबा में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने प्रशासन की संयुक्त टीम ने मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। 2 नवंबर 2026 को आयुक्त दीपक अग्रवाल और कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन, राजस्व प्रशासन तथा नगर निगम की संयुक्त टीम ने शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया।

इस दौरान निहारिका स्थित मधु स्वीट्स से खोवा का सैंपल और टीपी नगर स्थित न्यू दिल्ली स्वीट्स से काजू कतली का नमूना जांच के लिए लिया गया। टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन की जांच की।

निरीक्षण के दौरान खाद्य मानकों का पालन नहीं करने पर निहारिका स्थित रवि डेयरी पर 3,000 रुपये और लल्ला कैफे पर 2,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा टीपी नगर स्थित नेचुरल स्वीट्स पर 3,000 रुपये तथा सुगर क्राउन पर 5,000 रुपये का जुर्माना किया गया।

संयुक्त टीम की इस कार्रवाई में कुल चार प्रतिष्ठानों पर 13,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से मिठाई और खाद्य सामग्री बेचने वाले प्रतिष्ठानों में हड़कंप मचा रहा।

Editor in chief | Website | + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button