कोरबा

एकतरफा प्रेम का मामला नाबालिग युवती को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ़्तार।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ शहर के मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने नाबालिग की मां को भी डराया-धमकाया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पुलिस के अनुसार, जांजगीर जिले के 23 वर्षीय समीर यादव ने नाबालिग के घर पहुंचकर उसे धमकाया। उसने कथित तौर पर कहा कि “तुम मेरी हो और तुम्हें किसी और का होने नहीं दूंगा। अगर तुम्हारी शादी किसी और से हुई तो तुम्हें और तुम्हारे पति को जान से मार दूंगा।” घटना के दौरान आरोपी ने चाकू दिखाकर भय का माहौल बनाने की कोशिश की।

घटना से सहमी नाबालिग और उसकी मां ने हिम्मत जुटाकर मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई। चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू कराई। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे कोरबा से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी और नाबालिग दोनों जांजगीर जिले के एक ही गांव के निवासी हैं। कुछ वर्ष पूर्व नाबालिग अपने परिवार के साथ कोरबा आकर रहने लगी थी। आरोपी पहले भी उसके घर आता-जाता था और मोबाइल पर संपर्क में रहता था। वह नाबालिग से एकतरफा प्रेम करता था, जबकि नाबालिग ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया था।

बताया जा रहा है कि करीब छह माह पहले भी आरोपी कोरबा आकर नाबालिग के साथ मारपीट कर चुका है। उस समय भी मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज हुई थी और पुलिस ने कार्रवाई की थी। मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने पुष्टि की है कि शिकायत के आधार पर जांजगीर निवासी आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button