कोरबा

कपड़ा दुकान में देर रात लगी भीषण आग,सारा सामान जलकर हुआ खाक।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ शहर के पावर हाउस रोड स्थित पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर में मंगलवार की देर रात भीषण आग लग गई. दुकानें से आग की लपटें और धुआं निकलते देख स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण अधिकांश बाजार बंद था। देर रात करीब 12 बजे स्थानीय लोगों ने पैसा वसूल क्लॉथ स्टोर से धुआं निकलते देखा। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

दुकान मालिक भी मौके पर पहुंच गया. दुकान बुझाने के लिए कार्रवाई शुरू की गई. आग ने पूरी दूकान को चपेट में ले लिया था. सारा सामान जलकर खाक चुका था. दमकल विभाग की टीम ने करीब आधे घंटे तक लगातार पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि आग समय रहते काबू में आ गई, जिससे वह बगल की दुकानों तक नहीं फैल पाई। फिलहाल आग कैसे लगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. दुकान संचालक के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है. वहीं मामले की जांच जारी है.

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button