कोरबा

कलेक्टर जनदर्शन में आमजन की सुनी गई समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।

बिजली बिल में सुधार के लिए विशेष शिविर आयोजित करने के हेतु किया निर्देशित।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

*जनदर्शन में कुल 130 आवेदन प्राप्त, सभी पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश*

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जनदर्शन के माध्यम से दूरस्थ ग्रामीण अंचलों और शहर से आए नागरिकों से संवाद कर उनकी शिकायतें और मांगें सुनीं तथा संबंधित विभागों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदकों ने क्रमवार अपने आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करते हुए जरूरतमंदों को शीघ्र राहत प्रदान की जाए।

सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में आज बिजली बिल सुधार, पेयजल आपूर्ति, सीमांकन, राशन कार्ड में नाम जोड़ना, आरबीसी 6-4 के तहत राहत राशि, मुआवजा वितरण, नक्शा दुरुस्ती, प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि भुगतान और अन्य मामलों से संबंधित कुल 130 आवेदन प्राप्त हुए।

कलेक्टर दुदावत ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर प्राथमिकता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को समय पर राहत और समाधान उपलब्ध कराया जा सके।

*बिजली बिल सुधार संबंधी निर्देशः*

जनदर्शन में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए ग्रामीणों ने बिजली बिल में त्रुटियों के सुधार के लिए आवेदन दिए। कलेक्टर ने बिजली बिल सुधार से जुड़े आवेदनों के संदर्भ में विद्युत विभाग के अधिकारियों को राज्य शासन की नई गाइडलाइन के अनुसार व्यापक स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। इन शिविरों में ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने, उनका परीक्षण कर पात्र आवेदकों को त्वरित राहत प्रदान की जाएगी। कलेक्टर ने शिविरों के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने, शेड्यूल निर्धारित करने तथा आमजन तक जानकारी पहुँचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इसी तरह पेयजल समस्या को लेकर पहुंचे ग्रामीणों के आवेदनों को भी कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को पेयजल की समस्या वाले क्षेत्रव में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तरुण कुमार किरण, जिला पंचायत के सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर ओंकार यादव सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button