कोरबा

कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर, एआईसीसी सचिव जरिता लैतफ्लांग ने ली बैठक।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

बैठक को संबोधित करते हुए सुश्री लैतफ्लांग ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए ब्लॉक, मंडल, वार्ड और बूथ समितियों का गठन अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को स्वयं बूथ तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करना होगा। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया कि विधायक, पूर्व विधायक तथा प्रदेश, जिला, ब्लॉक, मंडल और वार्ड स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों के निवास वाले बूथों में बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि बूथ समितियों का गठन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया जाए, कहीं ऐसा न हो कि बूथ कमेटी की जगह “भूत कमेटी” बन जाए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में चार ब्लॉक कमेटियां बनाई गई हैं। इनमें दर्री-जमनीपाली ब्लॉक में 14 वार्ड और 60 बूथ, बालको ब्लॉक में 10 वार्ड और 45 बूथ, कुसमुण्डा ब्लॉक में 6 वार्ड और 20 बूथ तथा कोरबा ब्लॉक में 37 वार्ड और 174 बूथ शामिल हैं। उन्होंने कोरबा ब्लॉक कमेटी को दो भागों में विभाजित कर एक अतिरिक्त ब्लॉक कमेटी बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से पारित किया। जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े कई ऐसे कार्यकर्ता हैं जिन्हें अब तक अवसर नहीं मिला है, उन्हें संगठन में आगे लाने की जरूरत है।

कोरबा कांग्रेस प्रभारी विजय केशरवानी ने बताया कि प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों (बूथ) की संख्या बढ़कर 27,196 हो गई है। कोरबा विधानसभा क्षेत्र में भी 55 नए मतदान केंद्र जुड़े हैं, जिससे कुल संख्या 244 से बढ़कर 299 हो गई है। उन्होंने कहा कि इन सभी बूथों में सक्रिय कार्यकर्ताओं को उनके निवास वाले बूथ पर बीएलए के रूप में नियुक्त किया जाएगा। प्रत्येक बूथ में दो सक्रिय कार्यकर्ता या पदाधिकारी को बीएल नियुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

उन्होंने जिलाध्यक्ष को निर्देश दिया कि जल्द ही ब्लॉकवार प्रभारी नियुक्त किए जाएं और ब्लॉक अध्यक्ष मंडलवार प्रभारी तय करें। साथ ही ब्लॉक और मंडल समितियों का गठन शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि संगठन में ऐसे समर्पित लोगों को आगे बढ़ाना चाहिए जो हर परिस्थिति में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के साथ खड़े रहे हैं।

बैठक में श्रीमती बबिता, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, जिलाध्यक्ष मुकेश राठौर, पीसीसी सचिव विकास सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र जायसवाल, नत्थूलाल यादव, सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, सांसद प्रतिनिधि सुरेश सहगल सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन श्याम सुंदर सोनी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन पूर्व अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने किया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button