NEWSसक्ती

खेलो इंडिया लघु प्रशिक्षण केन्द्र रगजा में एक दिवसीय जिला स्तरीय महिला फूटबाल खेल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

 

सक्ती/कोरबा (ट्रैक सिटी) संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर के निर्देशानुसार तथा जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग सक्ती के संयुक्त तत्वाधान में खेलों इंडिया योजना के तहत अस्मिता सिटी लीग की शुरुवात की गई है। इस योजना का उ‌द्देश्य महिलाओ के बीच खेलो को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करना है व महिलाओं को प्रेरित करना और उभरती हुई प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है। जिला खेल अधिकारी श्री हरि पटेल से प्राप्त जानकारी अनुसार खेलों इंडिया योजना के तहत अस्मिता सिटी लीग का आयोजन सक्ती जिले में संचालित खेलों इंडिया लघु फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र रगजा सक्ती में 02 मार्च 2025 को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विभाग अंतर्गत जिले में संचालित खेलो इंडिया लघु केन्द्र, खेलों इंडिया एक्सीलेंस सेंटर व विभागीय अकादमी के खिलाडियों/दल के मध्य प्रतियोगिता आयोजित की जावेगी। साथ ही जिले में सक्रिय संबंधित खेल संघ संस्थाओं के खिलाडी / महाविद्यालय/विद्यालय के छात्राओं को सम्मिलत किया जा सकता है। उक्त आयोजन के अंतर्गत प्रातः 10 बजे से खेलो इंडिया लघु फुटबाल प्रशिक्षण केन्द्र रगजा सक्ती में महिला फुटबाल खेल प्रतियोगिता का एक दिवसीय आयोजन किया जा रहा है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button