कोरबा (ट्रैक सिटी)। आगामी गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए कोरबा पुलिस ने असामाजिक तत्वों, फरार आरोपियों, वारंटियों और लंबित अपराधों के आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए गए अभियान में एक ही दिन में 105 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार अभियान के तहत 50 गिरफ्तारी वारंट तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं 10 स्थायी वारंट तामील करते हुए लंबे समय से फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके अलावा 43 लंबित अपराधों के आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई, जबकि 2 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
एक दिन की कार्रवाई में—
50 गिरफ्तारी वारंट तामील
10 स्थायी वारंट तामील
43 लंबित अपराधों में कार्रवाई
2 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
कुल: 105
पुलिस ने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों और पूर्व बदमाशों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। फरार आरोपियों, वारंटियों तथा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
पुलिस की अपील: नागरिक गणेश उत्सव शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।
Leave a Reply
