कोरबा

ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर ने ली बैठक।

सर्वेक्षण कार्य गुणवत्ता व सटीकता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित “ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान” के जिले में प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी तरुण कुमार किरण, सीईओ जिला पंचायत दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कलेक्टर ने बताया की इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य जिले में उपलब्ध प्राचीन एवं ऐतिहासिक पांडुलिपियों का सर्वेक्षण कर उन्हें सुरक्षित, संरक्षित एवं डिजिटल माध्यम से भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना है। यह पहल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने तथा भावी पीढ़ियों तक उसके ज्ञान को पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान के तहत विद्यालयों, संग्रहालयों, पुस्तकालयों तथा निजी संग्रहों में सुरक्षित प्राचीन पांडुलिपियों (हस्तलिखित ग्रंथों) का अन्वेषण, संरक्षण एवं डिजिटलीकरण कर उन्हें व्यापक रूप से जनसुलभ बनाना है। इस हेतु जिला स्तर पर संरक्षित व संग्रहित पांडुलिपि-हस्तलिखित ग्रन्थों की पहचान करने निर्देशित किया गया। साथ ही ग्राम एवं क्षेत्रवार सर्वेक्षकों की नियुक्ति कर जमीनी स्तर पर कार्य को मजबूत करने की बात कही।

ज्ञानभारतम के क्षेत्रीय संयोजकों द्वारा जिला स्तर पर नियुक्त प्रशिक्षकों के लिए आयोजित प्रशिक्षण को गम्भीरता से लेने के निर्देश दिए। जिससे सर्वेक्षण कार्य गुणवत्ता और सटीकता के साथ पूरा किया जा सके। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रो में भी संरक्षित पांडुलिपि की जानकारी एकत्र करने के निर्देश दिए। साथ ही प्राप्त पांडुलिपी का जीआई टैंगिग कर उन्हें सुरक्षित, संरक्षित एवं डिजिटलाइज करने की बात कही। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को इस अभियान को गम्भीरता से लेने एवं निर्धारित समयावधि में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button