कोरबा

तेज आंधी-तूफान में गिरी निर्माणाधीन दीवार, पड़ोसी परिवार दबा—तीन घायल।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ जिले में रविवार देर शाम अचानक बदले मौसम ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश के बीच कुसमुंडा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुसमुंडा अंतर्गत प्रेम नगर कपाटमुड़ा मार्ग में संतोष वर्मा द्वारा मकान का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान मकान की तीसरी मंजिल पर बनी नई दीवार रविवार रात लगभग 8:30 से 9 बजे के बीच चले तेज आंधी-तूफान में अचानक भरभराकर गिर गई।

गिरी हुई दीवार सीधे पड़ोसी अजय धनवार के घर पर जा गिरी, जिससे घर का छप्पर टूट गया और ईंटों का मलबा अंदर सो रहे अजय धनवार, उनकी पत्नी और बच्चे पर गिर पड़ा।

हादसे के समय तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और भयावह दृश्य देख सन्न रह गए। मोहल्लेवासियों की तत्परता से तीनों घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया और तत्काल कोरबा के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

इस दुर्घटना में घर के अंदर रखा स्कूटी वाहन, बर्तन, बिस्तर सहित अन्य घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य कराने वाले संतोष वर्मा भी अस्पताल में मौजूद हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button