कोरबा

नियम तोडऩे पर भारी वाहनों को किया लॉक

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी) कोरबा जिलान्तर्गत भारी वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही कई वाहन चालक मनमाने ढंग से सडक़ों के किनारे और मुख्य मार्गों पर वाहन खड़े कर दे रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस समस्या को देखते हुए यातायात पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए विभिन्न प्रमुख मार्गों पर कार्यवाही करते हुए कई वाहनों में लॉक लगा दिया।
यातायात पुलिस की टीम ने सर्वमंगला मार्ग, हसदेव नहर जोड़ा पुल, रुमगरा मार्ग और ध्यानचंद चौक के आसपास अभियान चलाकर उन भारी वाहनों पर कार्यवाही की जो नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े पाए गए या यातायात बाधित कर रहे थे। कार्यवाही के दौरान कई ट्रकों और अन्य भारी वाहनों में व्हील लॉक लगाकर चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी दी गई। बताया गया कि औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण कोरबा में ट्रकों और अन्य मालवाहक वाहनों की आवाजाही काफी अधिक रहती है। कई बार चालक सुविधा के लिए सडक़ किनारे ही वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जाती है और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इसी को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। यातायात विभाग के मैदानी अमले ने पूरे अभियान को अंजाम दिया। यह कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, ट्रैफिक डीएसपी नीतीश ठाकुर और सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही वाहन पार्क करें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था बनी रहे और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

 

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button