एमसीबी

युक्तियुक्तकरण हेतु कलेक्टर की अध्यक्षता में 2 मई को महत्वपूर्ण बैठक

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शाम 5 बजे से होगी

WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.05 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.06 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.07 PM (1)

एमसीबी (ट्रैक सिटी)/ शिक्षकों एवं विद्यालयों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए कलेक्टर डी. राहुल वेंकट की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जाना है। यह बैठक 2 मई 2025 को शाम 5ः00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न होगी। शासन के निर्देशानुसार युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया के लिए एक समिति गठित की गई है, जिसमें संबंधित अधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है। बैठक में समिति के सभी सदस्यों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। इस बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, सर्व अनुविभागीय अधिकारी, जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, सर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सर्व परियोजना अधिकारी (महिला एवं बाल विकास), सर्व सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं सर्व विकासखंड स्रोत समन्वयकों को निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित रहने कहा गया है।

Editor in chief | Website | + posts
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.02 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM (1)
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.04 PM
WhatsApp Image 2026-11-08 at 3.20.03 PM

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button