जगदलपुर

युवराज की उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

जगदलपुर,29 जनवरी (ट्रैक सिटी न्यूज़) छत्तीसगढ़ में सबसे पिछड़ा क्षेत्र कहे जाने वाले बस्तर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी होने लगा है। जगदलपुर निवासी दीप्ति कान्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र युवराज सिंह ने वर्ल्ड म्यूथाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया।

राजेंद्र सिंह व श्रीमती किरण सिंह के घर 5/7/2009 को जन्मे युवराज सिंह का बचपन से ही इस खेल में  रुचि थी।

उपलब्धि

* 5 वर्षों से निरंतर 2018 से 2022 तक राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीता,

* 1 मई से 3 मई 2018 राज्य स्तर दिल्ली राजहरा बालोद में गोल्ड मेडल जीता,

* 1 जून से 4 जून 2018 राष्ट्रीय स्तर पर गोवा में आयोजित खेल में गोल्ड मेडल जीता,

* 3 से 5 मई 2019 राज्य स्तरीय दिल्ली राजहरा बालोद गोल्ड

* 24 से 28 मई 2019 राष्ट्रीय असम गुवाहाटी गोल्ड

* वर्ष 2020 गोल्ड वर्चुअल वर्ष 2021 गोल्ड वर्चुअल

* 23 से 25 दिसंबर 2021 राज्य स्तरीय दिल्ली राजहरा गोल्ड

* 21 वीं राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ स्कूल गेम कोरबा 21- 22 गोल्ड

* 22 वीं राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ स्कूल गेम कोरबा 22- 23 गोल्ड

* 16 जून से 22 जून 2022 राष्ट्रीय म्युथाई देवास मध्य प्रदेश गोल्ड

युवराज सिंह ने मलेशिया कुआलालंपुर में 9 अगस्त से 21 अगस्त 2022 तक आयोजित  IFMA वर्ल्ड म्युथाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में युवराज सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया। वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश की नुमाइंदगी करने वाला युवराज छत्तीसगढ़ राज्य से एकमात्र खिलाड़ी था।

सम्मान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रतिभा सम्मान- 2019

शहीद नंद कुमार पटेल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स (छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सपोर्ट सेल) मंत्री अमरजीत भगत द्वारा 25 अगस्त 2019

शहीद उदय मुदलियार स्पोर्ट्स अप्प्रिसिएशन अवार्ड (छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल) राजीव स्पोर्ट्स टैलेंट अवार्ड 2021

16 साल 2022 को नई दिल्ली इस्कॉन ऑडिटोरियम ईस्ट ऑफ कैलाश “एहसास अचीवर अवार्ड” (नीति आयोग के डिप्टी एडवाइजर मनोज उपाध्याय) दूरदर्शन के ऑल ओवर इंडिया असिस्टेंट डायरेक्टर ओपी राजपुरोहित ,विशाखापट्टनम की जज अन्नपूर्णा सत्यपति, सोशल एक्टिवेट अमेरिका मिस्टर क्रिस्टोफर.

 

26 जनवरी को जगदलपुर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से युवराज सिंह को सम्मानित किया। युवराज सिंह के सम्मानित होने से न केवल उनके परिजन बल्कि जगदलपुर वासी भी गर्व महसूस कर रहे हैं।

Editor in chief | Website | + posts
Back to top button
error: Content is protected !!