कोरबा

वार्ड क्रमांक 6 पुरानी बस्ती में जले ‘आशीर्वाद के दीये’, बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कोरबा (ट्रैक सिटी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘आशीर्वाद का दीपक’ कार्यक्रम के तहत नगर पालिका निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 6 पुरानी बस्ती में लोगों ने उत्साहपूर्वक दीप जलाए। शाम के समय वार्डवासियों ने अपने घरों के बाहर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में बच्चों ने भी उत्साह के साथ भागीदारी निभाई और अपने हाथों से आशीर्वाद के दीप जलाए। घरों के बाहर दीप जलने से क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। बच्चों और परिवारों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा संकल्प’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में लोगों से 17 सितंबर की शाम घरों के बाहर दीप जलाकर शुभकामनाएं देने की अपील की गई थी। वार्ड क्रमांक 6 पुरानी बस्ती में भी इस अपील के तहत स्थानीय लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। बच्चों की सहभागिता ने आयोजन को और आकर्षक बना दिया।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button