कोरबा

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्पलाइन उपयोग एवं त्वरित पुलिस सहायता के प्रति किया गया जागरूक।

*थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन संबंधी जागरूकता कार्यशाला आयोजित।*

*उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्रीमती प्रतिभा मरकाम द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं हेल्पलाइन उपयोग की जानकारी दी गई।*

*नागरिकों को अभिव्यक्ति ऐप एवं मैत्री हेल्पलाइन नंबर 9479282100 के माध्यम से त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु जागरूक किया गया।*

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ दिनांक 28.04.2026 : कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत आज दिनांक 28.04.2026 को थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कोरबा श्रीमती प्रतिभा मरकाम के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें बिना भय, बिना झिझक एवं पूर्ण गोपनीयता के साथ पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु जागरूक करना था। कार्यशाला के दौरान श्रीमती प्रतिभा मरकाम द्वारा मैत्री महिला हेल्पलाइन की उपयोगिता, पुलिस सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध एवं सामाजिक अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

उन्होंने उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि, उत्पीड़न अथवा समस्या की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। साथ ही, पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास कायम करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को अभिव्यक्ति ऐप एवं मैत्री हेल्पलाइन नंबर 9479282100 के माध्यम से त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।

थाना दर्री में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने उपस्थित होकर सहभागिता दर्ज कराई। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी समस्याएं साझा करने एवं आवश्यकता पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कोरबा पुलिस द्वारा आम जनता से अपील की गई है कि वे सजग एवं सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें और मैत्री हेल्पलाइन का अधिक से अधिक उपयोग कर सुरक्षित एवं अपराधमुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button