कोरबा-चांपा

समर कैंप से बच्चों के भीतर की प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिलता है : डॉ. राजकुमार अग्रवाल……

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में समर कैंप का आयोजन किया गया। उसके समापन अवसर में मुख्य अतिथि की आसंदी से विद्यालय के चेयरमैन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई कला होती है, छुपी हुई प्रतिभा होती है। समर कैंप की रोचक गतिविधियां, खेल-खेल में सीख और प्रशिक्षण के माध्यम से उनके भीतर की कला को निखारने और प्रतिभाओं को बाहर लाने का अवसर मिलता है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कोरबा-चांपा मार्ग में बसे ग्राम खरहरकुड़ा मड़वारानी में स्थित सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17 मार्च से 22 मार्च तक छः दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। विद्यालय द्वारा आयोजित समर कैंप मे विद्यालय एवं आसपास के अन्य लगभग 300 बच्चे शामिल हुये।

उक्त समर कैंप में बच्चों ने नृत्यकला, चित्रकला, मूर्ति कला, हस्तकला, वेस्टर्न नृत्य, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्टोन पेंटिंग, ओरिगेमि, फायरलेस कुकिंग, ग्रीटिंग कार्ड मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, किक बॉक्सिंग, वेस्ट आउट ऑफ बेस्ट, साइंस एंड फन, कंसंट्रेशन गेम, टीम बिल्ड एक्टिविटी, सुडोकू, मेमोरी गेम वैदिक मैथ्स, रीजनिंग मैथ्स, साइंस वर्कशॉप, मॉक इंटरव्यू आदि का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

22 मार्च को नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक विद्यालय परिसर में उक्त समर कैंप का समापन समारोह विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य एवं विद्यालय के प्राचार्य दीपक जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें विद्यालय के चेयरमेन पीएमजेएफ लायन डाॅ. राजकुमार अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हर बच्चे में कोई ना कोई कला होती है। समर कैंप में विभिन्न प्रशिक्षण से बच्चों के भीतर की अद्वितीय कला को निखारने का अवसर मिलता है।

इस पर विद्यालय के प्राचार्य दीपक जायसवाल ने सभी बच्चो को शुभकामनाएं देते हुए प्रतिभागी बच्चों को विद्यालय की ओर से सर्टिफिकेट प्रदान किया। उक्त समर कैंप में विद्यालय के एचओडी थॉमस फेलिक्स, श्रीमती मनोरमा शर्मा, सुभाषचंद्र अनंत एवं अन्य शिक्षकगण व अभिभावक गण उपस्थित थे।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button