कोरबा

स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार, बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने विशेष शिविर का आयोजन 24 अप्रैल को।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (1)

कोरबा (ट्रैक सिटी)/ “चलो आयुर्वेद की ओर” मिशन के तहत लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय के संयुक्त तत्वावधान में बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए विशेष आयुर्वेदिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.39.07

कार्यक्रम के अंतर्गत “बच्चे रहें स्वस्थ” योजना के तहत आगामी 24 अप्रैल 2026, शुक्रवार को अति शुभ पुष्य नक्षत्र में आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम के तहत स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, दुकान क्रमांक 10-11, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा में संपन्न होगा।

इस अवसर पर नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा द्वारा जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम में बच्चों के स्वास्थ्य का निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण भी किया जाएगा। साथ ही बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अभिभावकों को आयु अनुसार उपयुक्त आहार-विहार की जानकारी दी जाएगी और उपयोगी योग एवं प्राणायाम का निःशुल्क प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार के लिए अभिभावक मोबाइल नंबर 9826111738 पर संपर्क कर समय निर्धारित कर सकते हैं, ताकि बच्चों को प्रतीक्षा में असुविधा न हो। यह आयोजन बच्चों के समग्र स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए नियमित रूप से प्रतिमाह आयोजित किया जा रहा है।

Editor in chief | Website |  + posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button